फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलिंग तोड़ खाई में पलटा कैंटर, दो मरे

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कैंटर का पहिया निकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे-24 पर मंसूरपुर कट के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक कैंटर का पहिया निकल गया, जिससे अनियंत्रित होकर कैंटर रैलिंग तोड़कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे परचून का सामान लेकर एक कैंटर दिल्ली से गढ़ की ओर जा रहा था।

जैसे ही कैंटर एनएच-24 पर मंसूरपुर कट के पास पहुंचा अचानक उसका एक पहिया निकल गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर कैंटर रैलिंग तोड़कर खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर में सवार दो लोग मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वाले दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल गाड़ी के नंबर से उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें