फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न दी तो विवाहिता के पिता को घर बुला गोलियों से भूना

Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरसण्डा के मजरा लालगढ़ी में रविवार की दोपहर दहेज में कार न दिए जाने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता के पिता को उसके समधी की दुर्घटना की झूठी सूचना देकर घर बुलाया, फिर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपियों ने साथ में गए भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने इस संबंध में युवती के पति, सास, ससुर, ननद, देवर समेत छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी नामजद लोग फरार हैं, पुलिस ने आरोपियों का एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

घटना के संबंध में जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव नगला माधौ गहलऊ निवासी हम्बीर सिंह पुत्र खरग सिंह ने थाने में रिपोर्ट हेतु दी गई तहरीर में अपनी भतीजी सुमन के पति कुशल पुत्र हरिओम, ससुर हरिओम पुत्र विजय सिंह, सास राजो देवी, ननद पूनम, देवर अरविंद उर्फ अरुण निवासीगण लालगढ़ी कुरसंडा तथा महावीर पुत्र रामखिलाड़ी निवासी नगला गिरधारी कुरसंडा सहित एक अज्ञात को नामजद करते हुए बताया गया है कि मेरे भाई की पुत्री सुमन का विवाह 18 फरवरी 2017 को आईटीबीपी में कार्यरत कुशल पुत्र हरिओम के साथ हुआ था।
विज्ञापन


शादी में मेरे भाई कोमल सिंह ने 14 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी एक कार की मांग करते रहे। मेरी भतीजी ने अपने ससुरालीजनों से कहा कि मेरे पिता पर कर्जा हो गया है अब उनकी कार देने की हैसियत नही है। इसी बात को लेकर भतीजी के ससुरालीजन उससे गाली, गलौज मारपीट करते तथा उसे कमरे में बंद करके भूखा रखते थे तथा भतीजी कहती थी कि ये लोग कभी भी मुझे जान से मार देंगे। 

हम्बीर सिंह के मुताबिक हरिओम ने शनिवार को अपना एक्सीडेंट होने की सूचना फोन पर कोमल सिंह को दी थी। रविवार को कोमल सिंह अपने भतीजे प्रथम सिंह के साथ अपने समधी हरिओम को देखने के लिए जैसे ही गांव पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे नामजदों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी व भतीजे प्रथम सिंह के साथ मारपीट की। प्रथम सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई, जोकि मारपीट मे घायल हो गया वहीं भाई कोमल सिंह की मौत हो गई।

थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिल चुकी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि इन लोगों के बीच दो लाख रुपए के लेन-देन का मामला जानकारी में आया है। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सादाबाद, थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया तथा मौके से थाना पुलिस आरोपियों के एक ट्रैक्टर को थाने ले आयी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें