फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी को पकड़ा, फिर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा पुलिस ने छेड़खानी के एक आरोपी को पकड़ा लेकिन उसके बाद उसे छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस की इस कारगुजारी से शोहदों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जबकि पीड़ित को न्याय देने की बजाय पुलिस उनकी गुहार नहीं सुन रही।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की शाम हनुमानगंज बाजार आई हुई थी। इस बीच एक मनबढ़ युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छींटाकशी की। इतना ही नहीं युवक ने कुछ हद आगे बढ़ते हुए उसका पल्लू तक खींच दिया और हाथ पकड़कर जबरदस्ती साइकिल पर बैठाने लगा। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद महिला ने तुरंत 100 नंबर पर डायल किया। पुलिस भी आई और युवक को पकड़ा लिया और थाने ले गई। लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद महिला घर गई और अपने पति से पूरी आपबीती बताई। पति के साथ परिजन भी तुरंत थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
उधर सुखपुरा एसओ संजीव कुमार द्विवेदी का कहना है कि महिला ने उनसे फोन कर शिकायत की है। लेकिन अभी तक लिखित कुछ नहीं दिया, एक बार लिखित दे दें, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें