फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, शव जलाया

Sun, 20 Aug 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में रविवार शाम को संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन शव का दाह संस्कार भी कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने कहा कि किशोरी बीमार थी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी है।  
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के एसएसआई रामावतार ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा थी। गांव के लोगों ने सबसे पहले यूपी 100 को फोन कर दलित छात्रा के फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी। पीआरवी 1114 जब मौके पर पहुंची, तब तक परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जा चुके थे। पीआरवी की सूचना पर एसएसआई रामावतार व एसआई रामकुमार फोर्स को लेकर जब गांव पहुंचे, तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। 

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के लोगों से बात की। गांव के लोगों ने एसएसआई को बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं परिजनों ने एसएसआई को बताया कि लड़की स्वाभाविक मौत हुई है। वह काफी दिनों से बीमार थी। एसएसआई रामावतार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर किशोरी ने आत्महत्या की है और परिजनों ने शव को सबूत नष्ट करने के लिए जला दिया है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें