फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा चुकाने के लिए पत्नी का कर दिया सौदा 

Sun, 24 Sep 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता का सौदा उसके कर्ज में डूबे पति ने कर दिया। अच्छा तो यह रहा कि जब आरोपी ने विवाहिता को दबोचने की कोशिश की, उसने शोर मचा दिया और घर से कुछ दूर चाय का ठेला लगा रही उसकी सास मौके पर आ गई। विवाहिता ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस को सूचित किए जाने से बौखलाए आरोपी ने शनिवार रात पीड़िता को धमकाया। रविवार को विवाहिता को लेकर उसकी सास सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि उसका बेटा आलू बेचता है। इस साल होली के बाद उसकी शादी बिहार की एक लड़की से की गई थी। बेटे को शराब पीने की आदत है। उसने अशोका टॉकीज के रहने वाले एक शख्स से कुछ रुपये उधार लिए थे। ये लोग अक्सर घर आकर तगादा करते थे। तीन दिन पहले ही बेटे ने कर्जा देने वाले को तीन सौ रुपये दिए थे। इसके बाद भी उसके रुपये बाकी थे। शनिवार को आरोपी बेटे को घर से बुलाकर ले गया। उसे जमकर शराब पिलाई और खाना खिलाया। वृद्धा के मुताबिक शराब पिलाने के बाद उनके बेटे को आरोपी ने बाकी कर्ज के बदले पत्नी की अस्मत का सौदा करने को राजी कर लिया। इसके बाद शाम चार बजे आरोपी उनके घर में घुस आया और विवाहिता को दबोच लिया।

विवाहिता के शोर मचाने पर वृद्धा मौके पर पहुंच गई। विवाहिता ने यूपी 100 को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी को दो थप्पड़ जड़कर छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचित किए जाने से बौखलाए आरोपी ने शनिवार रात को ही अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पहुंच गया और उसे गाली-गलौज करते हुए धमकाया। रविवार को शिकायत मिलने के बाद थाने में मौजूद एसएसआई विनोद कुमार ने चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। मनोज कुमार ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई विनोद कुमार के मुताबिक मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें