फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता लेकर आया बाइक चुराकर ले गया

Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरसान गेट पर करबला के पास मौजूद एक दर्जी के यहां बेटी का रिश्ता लेकर पहुंचा शख्स ठग निकला। वह दर्जी के परिवार के सदस्याें को बातों में लगाकर घर में खड़ी बाइक ठगकर ले गया। दर्जी ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस से की है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने मामले की जांच चौकी इंचार्ज को सौंप दी है।
विज्ञापन


हालांकि यह पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले भी एक व्यक्ति हेयर ड्रेसर के यहां से बैंड तय करने की बात कहकर दाढ़ी बनवा रहे व्यक्ति की बाइक लेकर चला गया था। 
मुरसान गेट पर करबला के पास सलीम की टेलर की दुकान है। उनका बेटा अमर सूपान गली में सचिन जैन की लोहे के सामान की दुकान पर काम करता है।

सलीम बेटे अमर की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। खुद को सादाबाद का बताते हुए उसने अपनी बेटी की शादी अमर से कराने की इच्छा जाहिर करते हुए रिश्ते की बात शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को सादाबाद से बुलाने की बात कही।
विज्ञापन


करबला स्थित घर को दिखाने के बाद सलीम आरोपी को कांशीराम कॉलोनी स्थित घर की ओर ले गया। वहां से लौटने के बाद आरोपी ने सलीम से रिश्तेदारों को घंटाघर तक आने की बात कही। रिश्तेदारों को लाने के लिए उसने सलीम के घर में खड़ी बाइक मांगी। बाइक लेकर वह चलता बना।

काफी देर तक सलीम और उनकी पत्नी नूरजहां आरोपी के लौटने का इंतजार करते रहे। जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। कुछ लोग घंटाघर पर भी गए, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। सलीम के घर में खड़ी बाइक अमर के दुकान मालिक सचिन जैन की थी।

अमर को दुकान से लौटने में देर हो जाती है, इसलिए सचिन अपनी बाइक अमर को दे देते हैं। सलीम    के साथ सचिन भी सदर      कोतवाली पहुंचे और पुलिस से बाइक चोरी की शिकायत की। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें