सहपऊ क्षेत्र के गांव बाघपुर के प्रमोद कुमार पुत्र अशोक कुमार को भूमि विकास बैंक, सासनी में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने लाखाें का चूना लगा दिया। जब प्रमोद ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने फायर झोंक दिया। प्रमोद बाल-बाल बच गए।
प्रमोद का कहना है कि उसकी सगी बुआ नगला उम्मेद में रहती हैं। वह वहां अक्सर आया जाया करता था, इसलिए उसकी आरोपी प्रवीन से जान-पहचान हो गई। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने तीन महीने पहले तीन लाख रुपये लिए जो प्रमोद ने अपनी फुुफेरी बहन से लेकर दिए।
इसके बाद इस साल 16 मई को उसने बाकी दो लाख रुपये ले लिए। जब प्रमोद बैंक में ज्वाइनिंग लेटर लेने पहुंचे। तब उन्हें फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। प्रमोद ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
कोर्ट के आदेश पर हाथरस गेट पुलिस ने नगला उम्मेद निवासी प्रवीन कुमार पुत्र बादाम सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।