फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में शव दफनाने पर विवाद

Thu, 28 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में विवाद हो गया। शव दफनाने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता कर समस्या का हल निकालने के लिए थाने बुलाया है। पुलिस ने कहा कि समस्या का हल नहीं निकलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह में सलमानी बिरादरी का कब्रिस्तान है। दो दिन पूर्व वहीदन खातून की मौत होने पर उसके परिजन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में ले गए। कब्र खोदने के दौरान दूसरे पक्ष के लुकमान अहमद, साजिद अहमद पहुंच गए। उन्होंने उसने अपना पुश्तैनी कब्रिस्तान बताते हुए शव को दफनाने से इंकार किया। हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद  शव को दफना दिया गया। लुकमान पक्ष ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी कब्रिस्तान है, जबकि दूसरा पक्ष बाहर से आकर बसा है। दूसरे पक्ष के नईम अहम और शाहिद आदि ने कहा कि उनके खानदान के लोगों के शव इसी कब्रिस्तान में दफन होते आए हैं। कब्रिस्तान की सरकारी बाउंड्री भी हुई है। अब कुछ बिरादरी के लोग शव दफनाने पर एतराज कर रहे है। वह कब्रिस्तान की देखरेख में आने वाले खर्च में भी सहयोग करते चले आ रहे है। दोनों पक्षों ने अपना-अपना हक जताते हुए एकदूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को वार्ता के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें