फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र पर नकलचियों का उत्पाद, पीएसी लगाई

Fri, 26 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। परीक्षा केन्द्र बने पुरदिलनगर के एसजीआर इंटर कॉलेज पर नकलचियों ने हंगामा कर दिया। जमकर उत्पाद किया। हंगामे को देखते हुए केन्द्र पर पीएसी तैनात कर दी गई है। केन्द्र के अंदर परीक्षार्थी तो बाहर उनके अभिभावक नकल कराने के लिए हंगामा करते हैं।
विज्ञापन

 कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा से पहले बाहर से नकल पर अंकुश लगाने के लिए खिड़कियों को सीमेंट-ईंट लगवा कर बंद करा दिया था। लेकिन परीक्षा के पहले दिन से ही पुलिस की गैर मौजूदगी के चलते नकलचियों ने खिड़कियों की ईंट निकाल दी। शुक्रवार को परीक्षा की दोनाें पालियों के दौरान भारी भीड़ कॉलेज के बाहर मौजूद थी। पहली पारी में पुलिसबल दौड़-दौड़ कर थक गया तो दूसरी पाली में बाहर से नकल रोकने के लिये पीएसी तैनात कर दी गई। पीएसी की तैनाती होते ही बाहर से नकल का आना पूरी तरह से रुक गया। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें