बांदा। सड़क हादसों में नौ घायल हो गए। सभी को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा गांव निवासी
सिराज खां (25) पुत्र सूबेदार गांव के नसीम (20) के साथ गुरुवार की रात
बाइक पर बांदा से गांव जाते समय गवाइन नाला मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से
घायल हो गए।
एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव
निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र शिव सिंह बाइक पर जौहरपुर से गांव जाते समय
गिरकर घायल हुआ। बाइक से गिरकर घायल होने वाले चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया
था।
उधर, नरैनी क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव निवासी लल्ला (32) पुत्र
ओम प्रकाश साइकिल पर खेत जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हुआ। गिरवां थाना
क्षेत्र के बछेही गांव के संजय (35) पुत्र बाबूलाल गुरुवार की रात बाइक पर
करहुली से बबेरू जाते समय गिरकर जख्मी हो गया।
सीएचसी बबेरू से
उसे जिला अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घटना में आवास विकास के राजाराम
गुरुदेव (53) केसीएनआईटी से बाइक पर लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से
घायल हो गया।
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी
चिंतन (65) पुत्र राम कुमार शुक्रवार को शाम खेत जाते समय कार की टक्कर से
घायल हुआ।
एक अन्य घटना मेें शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव
निवासी मातादीन (32) पुत्र रामचरन व महेश्वरीदीन (36) पुत्र पहली शुक्रवार
को सुबह बाइक पर बांदा आते समय ट्रक की टक्कर से घायल हुए। उधर, देहात
कोतवाली क्षेत्र के मौदहा गांव निवासी संगीता (18) पुत्री शारदा छत से
गिरकर घायल हो गई।