फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से साढ़े सात लाख रुपये के नकदी-जेवरात पार 

Fri, 25 Aug 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद। 
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
गांव नीति निवास (तसींगा) में स्थित एक मकान पर गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान की छत पर सो रही महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। चोर मकान से करीब साढ़े सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


गांव नीतिनिवास में आर्मी से रिटायर्ड राजवीर सिंह पुत्र हुक्म सिंह का मकान है। गुरुवार रात मकान की छत पर राजवीर की पत्नी शीला और बेटी दीपिका सो रहीं थीं। इसी दौरान मध्य रात्रि चोर दीवार के सहारे घर की छत पर चढ़ आए।

शीला के मुताबिक चोरों ने उन्हें व उनकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। राजवीर ने बताया कि चोर झीने के सहारे मकान में नीचे उतर आए और फिर एक कमरे में रखे संदूक, बक्से, अलमारी आदि सभी को खंगाल डाला। राजवीर ने बताया कि चोर उनके घर से साढे़ तीन लाख के सोने के जेवरात, डेढ़ लाख के चांदी के जेवरात और ढाई लाख नकद पार कर ले गए।
विज्ञापन


सभी प्रकार के कागजात, आईडी प्रूफ भी चोर अपने साथ ले गए। राजवीर ने बताया कि नवंबर में उसकी बेटी दीपिका की शादी है, उसके लिए भी उन्होंने जेवरात बनवाए थे, बदमाश उन्हें भी चुरा ले गए। मौके पर बिसावर चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वह थाने से इसकी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें