फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद की मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जली

Sun, 17 Dec 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
अाग लगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित द्रोपा एस्क्वायर मार्केट में शनिवार की रात कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकलों ने भी आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन


आग की भेंट चढ़ने वाली दुकानों में से एक दुकान में जूते-चप्पलों का गोदाम भी था। इस गोदाम और अन्य दुकानों में लगी आग को बुझाने में जब स्थानीय फायर बिग्रेड की गाड़ी असफल रही तो हाथरस एवं सासनी से तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

कई घंटेे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। आग में किराएदार विजय अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल के फुटवियर के गोदाम में रखे करीब 15 लाख रुपये कीमत के जूते-चप्पल जलकर राख हो गए। डॉ. गजेंद्र शर्मा पुत्र रनवीर सिंह निवासी समदपुर की कृष्णा पैथोलॉजी में करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। चंचल पत्नी श्यामसुंदर के र्साइं शॉपिंग मॉल में करीब चार लाख रुपये कीमत के कपड़े जल गए।
विज्ञापन


वहीं एक रॉयल कैफे कोल्ड ड्रिंक की दुकान में भी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर एसडीएम जयप्रकाश और सीओ योगेश कुमार रात में ही पहुंच गए और आग की भीषणता को देखकर उन्हाेंने हाथरस और सासनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद रविवार की सुबह भी एसडीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया।  एसडीएम ने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान के आकलन के लिए लेखपालों की टीम को लगाया गया और लेखपालों की टीम द्वारा 24.5 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट दी गई है।

इस घटना के संबध में द्रोपा एस्क्वायर निवासी हेम कुमार गौतम पुत्र गंगाप्रसाद गौतम ने थाने में आगजनी की घटना को लेकर अपने सगे भाई, दो भतीजों एवं तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। तहरीर में आरोप है कि वह अपने घर में सो रहा था तभी खटर-पटर की आवाज हुई, जिसे सुनकर वह जाग गया। उसने बाहर निकलकर देखा कि इन लोगों ने उसकी किराए पर उठीं छह दुकानों मे ज्वलनशील पदार्थ द्वारा कपडे़ और गत्ते के सहयोग से आग लगा दी।

जब उसने और उसके साथ आए चंद्रभोज और बृजेश ने इन्हें टोका तो इनमें से दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल व रिवॉल्वर से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया और यह लोग कार में बैठकर भाग गए। तहरीर में कहा है कि उनके पिताजी और माताजी उनके नाम वसीयत कर गए थे। तभी से यह लोेग उनसे और उनके घरवालों से रंजिश मानते हैं। इस घटना से उनके किराएदारों का काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा और इसकी जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें