फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने महिला का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर गांव में शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई महिला का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक महिला की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। चार घंटे बाद महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर आ गई। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर में शौचक्रिया के लिए शनिवार की रात एक महिला खेतों पर गई थी। रात करीब एक बजे कार सवार तीन लोग आए और महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर हाईवे की ओर चले गए। महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब पांच बजे महिला घर आ गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि वह हाईवे के पास बदमाशों को चकमा देकर आ गई है। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक महिला को अगवा कर ले गए हैं। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन रविवार की सुबह वह अपने आप घर वापस लौट आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें