फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों की हाथरस में होगी जांच

Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। यूनिवर्सल ह्यून राइट्स काउंसिल की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश सरकार व रेल मंत्री द्वारा जनभावनाओं की कद्र करते हुए तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ करने और अमर नाथ जाने वाले शिवभक्तों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था हाथरस में ही किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल ने कहा कि संगठन द्वारा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज की समस्या को लेकर सभी के संयुक्त प्रयासों से चलाया गया विशाल हस्ताक्षर अभियान सार्थक सिद्ध हुआ। जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया ने कहा कि गत वर्ष अमरनाथ जाने वाले शिवभक्तों को अपना स्वास्थ्य परीक्षण अलीगढ़ जाकर कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बारे में काउंसिल का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला था, जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएमओ ने सीएमएस को बोर्ड गठन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। चिकित्सकीय बोर्ड ने डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नवनीत कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में वीरेंद्र वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, मदनगोपाल वार्ष्णेय, मुकेश वर्मा, मनीष अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, कौशल किशोर वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, कमलकांत वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, शैलेश अग्रवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें