फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत

Thu, 26 Nov 2015 12:07 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में खेत में काम करते समय एक किसान की तबियत बिगड़ने पर आगरा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिछले तीन सीजन से फसलें तबाह होने से वह परेशान रहता था। उसके सिर पर लाखाें रूपये के कर्ज का बोझ था।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार को कंचना गांव का 45 वर्षीय किसान राकेश पुत्र मोहनलाल खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहा था। अचानक उसके सीने में तेज उठा। फिर देखते-देखते उसकी तबियत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सकों को दिखाने पर उसे आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस बारे में एसडीएम सदर केहरी सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
45 वर्षीय किसान राकेश ने पिछले वर्ष करीब 50  बीघा भूमि पट्टे पर लेकर आलू की खेती की थी। लेकिन आपदाओं के चलते उसे काफी नुकसान उठाना पड़ गया था। इससे पूर्व खरीफ की सूखे से एवं रबी की फसल बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई थी। आरोप है कि उसे शासन की ओर से आपदा राहत नहीं मिली थी। इस बार भी उसने रबी की फसल की बुवाई के लिए करीब 4 लाख रुपये का निजी कर्ज लिया था। बैंकों का भी उसपर कर्जा था।
विज्ञापन

राकेश अपने पीछे पत्नी के अलावा सात बच्चे छोड़ गया है। चिंता की बात है कि अभी तक उसके किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। सभी पढ़ाई-लिखाई कर रहे हैं। राकेश के दो पुत्र और पांच बेटियां हैं। ऐसे में परिवार की जरूरतों को पूरा करने वाला अब कोई नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें