फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभों का चट्टा ढहने से बालक की दबकर मौत

Sun, 11 Feb 2018 11:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन कंपाउंड में रविवार दोपहर करीब दो बजे घर के पास खेल रहे दस वर्षीय बच्चे पर वजनी खंभों का चट्टा ढहने से उसकी मौत हो गई। यह बच्चा क्रिकेट की बॉल निकालने के लिए खंभों के चट्टे पर चढ़ा था। क्रेन की मदद से खंभों को हटाकर शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। उनके कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन थाने के एसएसआई मोहम्मद असलम ने बताया कि रेलवे कंपाउंड में बनी कालोनी में गैंगमैन धर्मवीर सिंह मीणा
रहते हैं। धर्मवीर का बेटा हिमांशु (10) रविवार दोपहर को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान उनकी बॉल कुछ दूर पर रखे रेलवे के खंभों के एक चट्टे के अंदर चली गई। हिमांशु चट्टे में फंसी बॉल निकालने के लिए चट्टे पर चढ़ गया।

दूसरे बच्चे बॉल निकलने का इंतजार करने लगे। इसी बीच चट्टे के ऊपर रखे खंभे असंतुलित होकर ढहने लगे। इससे पहले कि हिमांशु खतरे को भांप पाता, एक के बाद एक खंभे ढहकर उस पर गिर गए। यह देख अन्य बच्चों ने दौड़कर पास मौजूद रेलकर्मियों को इस बारे में बताया। रेलकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए, लेकिन इतने वजन को हटाने की ताकत किसी में नहीं थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हिमांशु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कभी खुद खंभे हटाने की जद्दोजहद करते तो कभी लोगों से मदद की गुहार लगाते। बाद में क्रेन से खंभों को हटाकर शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना पर हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें