फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटे 45 हजार और बाइक

Sat, 07 Oct 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन

मुरसान कस्बे से कुछ दूर कंचना फाटक को पार कर भैंस खरीदने जा रहे एक शख्स को तमंचे के बल पर मारपीट कर लूट लिया। युवक के पास भैंस खरीदने के लिए रखे 45 हजार रुपये छीनने के बाद आरोपी ने उसकी बाइक भी छीन ली। युवक ने मुरसान पुलिस से लूट की वारदात की शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
इगलास थाना क्षेत्र के गांव बैरामगढ़ी निवासी अजीत कुमार पुत्र तेजवीर सिंह को भैंस खरीदने के लिए राया थाना क्षेत्र के गांव सरुआ निवासी एक युवक ने बुलाया था। अजीत कुमार शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मुरसान से होते हुए सरुआ जा रहा था। इसी दौरान कंचना फाटक से आगे उसी युवक ने उसे घेर लिया, जिसने भैंस खरीदने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
  आरोपी ने तमंचा निकालकर मारपीट कर 45 हजार रुपये और बाइक लूट ली। लूट की वारदात के बाद परेशान अजीत कुमार थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के बाद ही लूट का मुकदमा दर्ज करने को कहा। एसओ जगदीश चंद्र के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अज्ञात नहीं है। उसका नाम-पता शिकायतकर्ता बता रहा है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें