फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलबे लाइन के किनारे शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के किनारे ग्राम हड़ौली के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम गोहाना निवासी हरी सिंह उर्फ कुल्ला पु्त्र शंकरलाल सासनी इगलास रोड स्थित एक टायर फैक्ट्री में गनमैन के रूप में काम करता था। 28 दिसंबर की सुबह वह ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी और हरी सिंह की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्राम हड़ौली के निकट रेलवे के कीमैन ने लाइन के किनारे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त हरीसिंह उर्फ कुल्ला निवासी गोहाना के रूप में की है। जामा तलाशी में शव की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें पांच लोगों के दबाव में आत्महत्या करने की बात सामने आई है, जबकि परिजन हरीसिंह की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि हरीसिंह के पु्त्र की सगाई तय हो गई थी, जो टूट गई थी। इसकी शिकायत लड़की पक्ष द्वारा मुख्यमंत्री, डीएम और पुलिस के पोर्टल पर भी की गई थी। दबाव में आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें