फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा होटल पर खड़े ट्रक से 25 कार्टून चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी (हाथरस)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिरंगा होटल पर खड़े ट्रक का तिरपाल और रस्सा काटकर बदमाश ट्रक में से करीब 25 कार्टन हैंज कंपनी के घी और चटनी के चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ट्रक चालक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

केपिटल ट्रांसपोर्ट कंपनी शाहकमाल रोड अलीगढ़ से एक ट्रक हैंज कंपनी का घी, चटनी और ताले के कार्टन लेकर अलीगढ़ से चेन्नई जा रहा था। जिस पर सत्तार पुत्र नवी बख्श निवासी बिजलीघर सासनी चालक था और दिलीप कुमार परिचालक के रूप में काम करता था। शनिवार की रात करीब 12 बजे वह हाईवे पर बिजलीघर के सामने तिरंगा होटल पर रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक खड़ा कर परिचालक उसमें सो गया और चालक अपने घर चला गया। इस दौरान बदमाशों ने ट्रक का तिरपाल और रस्सा काटकर उसमें लदे 25 कार्टन चोरी कर लिए। क्लीनर ने आनन-फानन घटना से चालक को अवगत कराया। चालक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ताने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें