फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म पर खड़ी कार से 20 हजार रूपयों से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती में कृषि फार्म पर खड़ी एक बोलेरो कार से चोर 20 हजार रूपयों और दो स्मार्ट फोन से भरा बैग पार कर ले गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली पर तहरीर दी है।

गांव आरती निवासी भक्ति सिंह पुत्र अनूप कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उसके कृषि फार्म पर खड़ी गाड़ी बोलेरो यूपी 86 के 1616, जिसमें रखे एक बैग में गाड़ी के कागजात, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बीमा के अलावा दो स्मार्ट फोन और 20 हजार रुपये रखे थे, को अज्ञात लोग 13 मई की रात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी उसे उस वक्त हुई, जब वह सुबह आगरा जाने के लिए अपने फार्म से गाड़ी को निकालने के लिए गया। गाड़ी से उक्त रूपयों भरा बैग गायब था। बैग को काफी तलाशा गया, लेकिन बैग का कहीं भी कु छ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें