फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर रेलवे का नया ट्रैक बना रही निजी कंपनी जीएमआर के युवा इंजीनियर की मंगलवार की सुबह चार बाइकों में सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इंजीनियर अपने दो अन्य इंजीनियर साथियों और ड्राइवर के साथ बोलेरो से कंपनी के प्लांट जा रहे थे। बदमाशों ने चालक को भी तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। हत्या की सूचना पर थरियांव पुलिस संग एएसपी पूजा यादव और सीओ मौके पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के पीछे ठेकेदारी की रंजिश के साथ ही इंजीनियर के पैतृक जनपद फीरोजाबाद पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मलिखान सिंह के बेटे अजय कुमार (28) निजी कंपनी जीएमआर में इंजीनियर के पद पर नवंबर 2017 में तैनात हुए थे। अजय फतेहपुर शहर के तांबेश्वर नगर चौराहे के पास किराये के मकान में रहते थे। सुबह नौ बजे बोलेरो से शहर के आवास विकास निवासी चालक महेंद्र उर्फ श्यामू और साथी इंजीनियर अलीगढ़ के मेल रोज बाईपास निवासी रमन सारस्य और पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल के साथ कंपनी के हसवा थाना क्षेत्र स्थित एकारी प्लांट जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी लिंक रोड पर बिलंदा-अतरहा मार्ग पर सड़क के बीचों बीच बाइक खड़ी देखकर ड्राइवर महेंद्र ने बोलेरो रोक दी। सड़क के किनारे तीन अन्य बाइकें भी खड़ी थीं। गाड़ी रुकते ही छह बदमाश पहुंचे और चालक को हथियारों के बल पर बाहर खींच तमंचे की बट मार लहूलुहान कर दिया।
घायल चालक के अलावा बोलेरो में सवार दोनों साथी इंजीनियर बदमाशों के हाथों में असलहे देख खेतों की ओर भाग गए। अजय जैसे ही बोलेरो से उतरे बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे, मगर तब तक हत्यारे बाइकों से फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि अजय सप्लाई में आने वाली मौरंग, गिट्टी, सीमेंट और निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखते थे। कुछ दिन पहले प्लांट में सप्लायरों से विवाद की बात पता चली है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह ठेकेदारी का विवाद सामने आ रहा है। शर्मा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस कई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें