क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई सब्जी मंडी के निकट सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे सब्जी मंडी के निकट दो बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया इसी दौरान दूसरी कार ने घायल युवक को टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सोनू (25) पुत्र प्रेमपाल उर्फ पप्पू निवासी कौठिया थाना मड़राक जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने घर हाथरस जा रहा है। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली। सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर आ गए। मृतक के भाई ने शिवकुमार ने घटना की रिपोर्ट में एक अज्ञात कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।