फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद भिड़े युवक, हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट की घास मंडी के निकट नशे में धुत चार युवक आपस में ही भिड़ गए। तीन युवकों ने एक युवक के ऊपर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। यहां पर आए कुछ लोगों ने मामले को वहीं पर शांत करा दिया।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित ईदगाह से कांशीराम कॉलोनी निवासी चार युवक नजाम अदा कर घर लौट रहे थे। बताया गया है कि रास्ते में चारों ने शराब पीने का प्लान बनाया और फिर शराब पी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक की तीन युवकों से कहासुनी हो गई। जैसे ही ये लोग घास मंडी आगरा रोड पहुंचे। यहां पर तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने युवक को ईंट पत्थर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून में लथपथ युवक कोतवाली पहुंचा। यहां पर मारपीट करने वाले आरोपी तीन युवक भी आ गए, जिनमें से एक ने एक युवक के साथ कोतवाली परिसर में ही मारपीट कर दी। यहां पर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं एक युवक ने उस पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराया। कुछ देर बाद दोनों ही पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें