क्राइम न्यूज, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
थाना मगोर्रा के एक गांव की एक महिला ने कोतवाली में ससुरालीजनों पर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक मांगने का आरोप लगाया। शिकायत में आरोप लगाए कि उसकी शादी थाना सादाबाद के एक गांव एक युवक से हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। उसकी बड़ी बहन की शादी भी उसके पति के बड़े भाई के साथ हुई थी, लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे।
इसके लिए वे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। 30 मई को शाम करीब सात बजे उसके जेठ ने उसके दोनों पैरों को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो जेठ ने लोहे की सरिए से बुरी तरह से मारापीटा। उसके पति ने भी उसे जमकर पीटा और रात एक बजे मरणासन्न अवस्था में उसके गांव के पास डालकर चले गए।