फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल में युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर बढ़ानू निवासी युवक मंगलवार को हरियाणा के रेवाड़ी से लौटते समय जहरखुुरानों के चंगुल में फंसकर अपनी नकदी गंवा बैठा। जीआरपी उसे अस्पताल ले जाने के स्थान पर कोतवाली सिकंदराराऊ छोड़ गई। इलाज कराने पर कई घंटे बाद वह बोलने की स्थिति में पहुंचा।

गांव निवासी युवक मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह अपने बड़े भाई, जोकि रेवाड़ी में नौकरी करता है, के पास गया था। बुआ के लड़के की शादी के लिए पैसे की आवश्यकता थी। मनोज ने भाई से पांच हजार रुपये लिए और मथुरा से सिकंदराराऊ के लिए ट्रेन में बैठ गया। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिला नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे मनोज बेसुध होकर ट्रेन में पड़ा रहा। उसकी जेब से मिले कागजों से पता चला कि वह सिकंदराराऊ क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उसे जीआरपी कोतवाली पर लाकर छोड़ गई। गिरने से मनोज को चोट भी लग गई थी। कोतवाली पुलिस ने उसका उपचार कराया और परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द किया। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना था कि मामला जीआरपी के क्षेत्र का था, इसलिए वह उसे यहां छोड़ गए हैं। मानवता के नाते उसका उपचार कराया गया है। अगर परिजन चाहेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें