फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटी से मिलने गई महिला से हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक मकान में उस वक्त हंगामा हो गया, जब वह दो साल की अपनी बेटी से मिलने वहां गई। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया गया। यहां पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में घायल हुए महिला व उसके पति व सास का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया।

करीब साढ़े तीन साल पहले एक महिला की शादी आगरा रोड निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। आरोप है कि दो साल पहले महिला का उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया और अब उसका केस चल रहा है। उसके दो साल की बेटी है, जोकि मायके में ही रह रही है। मंगलवार को महिला कोर्ट में तारीख पर आई थी। इस बीच उसने अपनी बेटी से मिलना चाहा। जिसके कारण वह अपनी ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां पर उसे बेटी से मिलने नहीं दिया गया। महिला के साथ उसके पति, सास और उसके नौकर ने मारपीट की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। मारपीट में घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि महिला का केस चल रहा है। वह ससुराल पहुंच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। मामने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें