फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा चोरी के आरोप में अधेड़ की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। मंडी समिति से भैंसा चोरी करने के शक में एक ग्रामीण को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
रविवार की सुबह इमलिया नगला निवासी एक ग्रामीण भैंसा बुग्गी लेकर मंडी आया था। यहां पर उसने भैंसा को एक पेड़ से बांध दिया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो पेड़ पर बंधा भैंसा गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए और इधर-उधर भैंसा की तलाश करने लगा। उसके साथ के लोग लहरा रोड की ओर दौड़े।
विज्ञापन


लोगों ने एक शख्स को भैंसा ले जाते हुए देखा और फिर भागकर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें