न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस का एक दरोगा पिछले तीन दिन से बिना किसी सूचना के गायब है। इसे लेकर थाना पुलिस भी परेशान है। पुलिस का अपने इस दरोगा से मोबाइल फोन पर भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ ने जीडी में इस दरोगा के गायब होने की सूचना जीडी में इंद्राज कर दी है।
तीन दिन पहले कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित रात के वक्त राउंड पर थे। वह अपने क्षेत्र की एक चौकी पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर चौकी प्रभारी नहीं मिला। फोन पर भी एसआई से संपर्क नहीं हुआ। बिना किसी सूचना के गायब हुए दरोगा को लेकर पूरे थाने की पुलिस परेशान है।
काफी तलाश व पूछताछ के बाद भी दरोगा का कोई पता नहीं चला तो एसएचओ ने एसआई के गायब होने की बात जीडी में इंद्राज की है। इस बात की पुलिस के लोगों के बीच अंदर खाने काफी चर्चा है। हालांकि एसआई के गायब होने और इंद्राज जीडी में चढ़ाने की पुष्टि एसएचओ ने भी की है।