फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन (हाथरस)। थाना हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है।

थाना हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी विनीत की शादी प्रीति (25 वर्ष) के साथ हुई थी। दो दिन पहले प्रीति संदिग्ध अवस्था में जल गई थी। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया था। वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उसके परिजनों को जब पता चला तो वह बनवारीपुर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीति की उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए हत्या की है। इन लोगों ने प्रीति के पति विनीत के अलावा श्वसुर रवेंद्र व सास विमला देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें