न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। नगर में मोबाइल छिनैती करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। एमजे पब्लिक स्कूल मडनई से छुट्टी के बाद घर लौट रही एक शिक्षिका से सादाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के सामने रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल को छीन लिया। शिक्षिका ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
प्रगतिपुरम निवासी कु. टीना पुत्री जवर सिंह ने तहरीर में कहा है कि वह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पंजाब नेशनल बैंक सादाबाद के सामाने बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके हाथ में से उसके स्मार्ट फोन को छीन लिया।
गौरतलब हो कि अभी एक हफ्ते पहले ही राया रोड पर भी बदमाशों ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीन लिया था और भाग गए थे। इस तरह की घटनाएं आम होने से नगर के लोगों में भय व्याप्त है।