न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान कोतवाली पहुंची महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बेटा न होने पर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया है।
महिला के भाई रंजीत निवासी गढी कुशला थाना राया मथुरा ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बहिनें हैं। जिनकी शादी चार साल पहले एक साथ पीहरी के रहने वाले विष्नू व अजय से की गई। रंजीत का आरोप है कि उसकी बहिन के साथ मारपीट की जाती है।
मंगलवार को वह पीहरी बहिन की सुसराल पहुंचा। रंजीत ने बताया कि जब उसने बहिन के सुसरालीजनों से मारपीट करने का कारण पूछा तो बहिन के सुसरालीजनों ने उसकी बहिन के लड़का न पैदा होने की बात कही और दहेज मांगने लगे। यहां पर भाई के साथ भी मारपीट का आरोप है।