फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को घिरता देखा तो अपने ऊपर डाला मिट्टी का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। मुरसान के मोहल्ला छिपैटी पुलिस को झूठी सूचना देने के बाद खुद को घिरता देख युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। यहां पर पुलिस ने अपनी अच्छी भूमिका निभाते हुए युवक को काबू में किया और फिर उसे शांतिभंग में बंद कर दिया।

मुरसान के मौहल्ला छिपेटी स्थित एक मकान को कयूम ने सूदवीर से दो साल पहले खरीदा था। आरोप है कि अब इस मकान को सुखवीर का भतीजा कब्जा ने की कोशिश कर रहा है। इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। युवक ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया, क्योंकि युवक ने एक समुदाय पर उसे घेरने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को जब मामले की हकीकत पता चली तो युवक ने अपने आप को घिरता देखा। उसने मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया। पुलिस कर्मियों ने समझाया और फिर आरोपी को थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी कृष्णा का शांतिभंग में चालान किया। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि मकान को लेकर विवाद हो गया था। जिस युवक ने झूठी सूचना दी थी, उसे शांतिभंग में बंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें