15 अगस्त को हाथरस रोड स्थित चौधरी ढाबा पर रात्रि 12 बजे ट्रक को क्लीनर सागर उर्फ जहरीला के सुपुर्द करके वह अपने गांव नगला दली चला गया। अगले दिन 16 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे लौटा तो क्लीनर बिना बताए ट्रक को माल सहित लेकर फरार हो गया।
सादाबाद के हाथरस रोड स्थित होटल पर बाइकों से लदी गाड़ी को लेकर क्लीनर फरार हो गया। इस मामले में चालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव नगला दली निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह गाड़ी संख्या आरजे 9 जीबी-5998 पर चालक है, जबकि सागर उर्फ जहरीला निवासी रूंसी डिबाई जिला बुलंदशहर क्लीनर है। 14 अगस्त को पंतनगर से गाड़ी में प्लेटिना व पल्सर मोटरसाइकिल लादकर वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जा रहे थे। 15 अगस्त को हाथरस रोड स्थित चौधरी ढाबा पर रात्रि 12 बजे ट्रक को क्लीनर सागर उर्फ जहरीला के सुपुर्द करके वह अपने गांव नगला दली चला गया।
अगले दिन 16 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे लौटा तो क्लीनर बिना बताए ट्रक को माल सहित लेकर फरार हो गया। तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को संभल में पकड़ लिया है। इसमें 41 बाइक लदी हुई थीं।