फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचे बदमाश, शटर के नट-बोल्ट खोलकर ज्वेलर्स की दुकान से नकदी-जेवरात चोरी

Sat, 16 Mar 2024 07:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के मुख्य बाजार में एक नकाबपोश बदमाश तीसरी मंजिल पर लगे शटर के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में प्रवेश कर गया और सीढ़ियों के रास्ते वह ज्वेलरी की दुकान में पहुंच गया। बदमाश दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गया।
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी तिजोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में 15 मार्च की रात चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दुकानदार को घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


सादाबाद की नदी वाली गली के निवासी रामेश्वर दयाल उर्फ गुड्डा लाला जवाहर बाजार में गोपीराम रामेश्वर दयाल गर्ग के नाम से किराना का व्यापार करते हैं। इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर जीआर ज्वेलर्स के नाम से उनकी एक अन्य फर्म भी है। 15 मार्च की रात एक नकाबपोश बदमाश तीसरी मंजिल पर लगे शटर के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में प्रवेश कर गया और सीढ़ियों के रास्ते वह ज्वेलरी की दुकान में पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गया। दुकानदार का कहना है कि बदमाश करीब 100 ग्राम सोना और चांदी के जेवर और कुछ नकदी ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश प्लास्टिक के बोरे में सामान ले जाता साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें