फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चलती कार में निकला धुआं, कुछ ही देर में गाड़ी जलकर हुई राख

Sun, 15 Oct 2023 03:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी के निकट एक चलती कार में अचानक धुआं निकालने लगा। चालक ने जब गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा, तो गाड़ी ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर कार में आग ही आग देखकर लोग जहां थे, वहीं रूक गए। कार से आग की लपटें निकल रहीं थीं। गाड़ी खाली थी और धूं-धूं कर जल रही थी। जब तक दमकल आग बुझाने आ पाती, तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी के निकट एक चलती कार में अचानक धुआं निकालने लगा। चालक ने जब गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा, तो गाड़ी ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गाड़ी में कुछ भी जलने से नहीं रह गया।

गाड़ी चालक दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र निवासी फरसौटी का कहना है कि वह सादाबाद की ओर से अपने गांव फरसौटी जा रहा था। गांव गुबरारी के निकट में अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकालने लगा। यह देखकर दीपक ने गाड़ी रोककर बोनट को खोला, तो अचानक आग दिखी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल के पहुंचने से पहले गाड़ी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें