फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाई को बचाने आई युवती को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन को आई चोट

Mon, 25 Sep 2023 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती के पिता का कहना है कि शनिवार की रात नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने के लिए गया था। उसी दौरान उसका बेटा व बेटी घर पर मौजूद थे। तभी गांव के दो सगे भाई अपनी मां के साथ घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। 
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान के एक गांव में बेटा-बेटी घर पर अकेले थे। गांव के दो सगे भाई और उनकी मां घर आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। भाई के बचाव में आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। युवती के भाई के सिर में तमंचा मार दिया, फिर सभी को लाठी-डंडों से पीटा। 

विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि शनिवार की रात नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने के लिए गया था। उसी दौरान उसका बेटा व बेटी घर पर मौजूद थे। तभी गांव के दो सगे भाई अपनी मां के साथ घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। 

जिसका विरोध युवती के भाई ने किया। युवक ने तमंचा निकालकर युवती के भाई के सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोट आई है। इस दौरान युवती के माता-पिता भी घर पर पहुंच गये। यह देख उन लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें परिवार की महिला सहित तीन लोगों के चोट आई हैं। आरोप है कि जाते समय दबंगों ने जाति सूचक गाली दी और धमकाराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें