फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मेला : दाऊभक्ति की रसिया से गूंजा मेला पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज पंडाल में विशाल रसिया दंगल का मुकाबले का आयोजन हुआ। सभासद अशोक गोला के संयोजन में आयोजित रसिया का मुकाबला मथुरा के अखाड़ा बीके मधुआ राया व हाथरस के खिच्चो आटे वालों की टीम के बीच हुआ। सुबह तक चले रसिया में शहर के साथ देहातों से आए श्रोताओ ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


रसिया दंगल का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक गोला ने अतिथियों का 51 किलो की माला से स्वागत किया। अखाड़े के उस्ताद खलीफाओं का पगड़ी बांधकर सभी का मान सम्मान अभिनंदन किया। दोनों तरफ से कलाकारों ने दाऊबाबा की भक्तिमय रसियों से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भरपूर आनंद कराया। दंगल में मथुरा के अखाड़ा बीके मधुआ राया से अखिलेश, आकाश ने, वहीं हाथरस के खिच्चो आटे वालों की टीम में किशन व मुकेश ने जोरदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें