फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा स्वामी पुत्र लापता: फ्लैट से देने गया परीक्षा, वापस नहीं लौटा, फोन बंद, दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के ईंट भट्ठा कारोबारी व समाज सेवी रवि चौहान का पुत्र कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह दिल्ली के कृष्णा गली सोहन गंज मलका गंज स्थित एक पीजी में अपनी बहन के साथ रह रहा था। 15 अप्रैल की दोपहर को कृष्णा चौहान पीजी से गुड़गांव एक परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
लापता कृष्णा चौहान - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा शहर के एक प्रमुख ईंट भट्ठा स्वामी का पुत्र दिल्ली से लापता हो गया है। उसका फोन बंद आ रहा है। दिल्ली की तीस हजार कोर्ट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


हाथरस में अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी व समाज सेवी रवि चौहान का 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह दिल्ली के कृष्णा गली सोहन गंज मलका गंज स्थित एक पीजी में अपनी बहन रूपांशी के साथ रह रहा था। रूपांशी इन दिनों यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन

15 अप्रैल की दोपहर को कृष्णा चौहान पीजी से गुड़गांव एक परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब उसकी बहन ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन नंबर बंद जा रहा था। इस पर रूपांशी ने तुरंत इसकी सूचना पर परिजनों के साथ ही संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 

बेटे के लापता होने की सूचना पर रवि चौहान व अन्य परिजन भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां दिल्ली में कृष्णा के दोस्त व अन्य परिचितों से जानकारी जुटाई। पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन व सर्विंलांस की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है। तीन दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


जैसे ही 17 अप्रैल को शहर में लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी भट्टा कारोबारी रवि चौहान के नवल नगर स्थित आवास पर पहुंच गए और जानकारी ली। ईट भट्टा स्वामी रवि चौहान ने बताया कि फोन नंबर बंद जा रहे हैं। कृष्णा के दोस्तों से भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें