फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: टाटा लोडर की टक्कर से बुलेरो पलटी, एसडीओ समेत छह घाायल

Tue, 07 May 2024 04:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सिकंदराराऊ में टाटा लोडर ने अनियंत्रित होकर  बुलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो सड़क पर ही पलट गई। बुलेरो में बैठे एसडीओ शेर सिंह समेत छह लोग मामूली घायल हो गये।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के पंत चोराहे पर टाटा लोडर की टक्कर से पलटी बुलेरो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 मई की प्रात: टाटा लोडर की टक्कर से सिकंदराराऊ नगर के पंत चौराहे पर बुलेरो पलट गई। इसके नीचे दबने से एसडीओ समे छह लोग घायल हो गये। राहगीरों ने बुलेरो को सीधा कर वहां से हटाया, तब कहीं जाकर आवागमन चालू हो सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीओ शेर सिंह अलीगढ़ के नगला जलाल, कासगंज रोड स्थित 132 विद्धुत सब स्टेशन से आ रहे थे। कासगंज की तरफ से आ रहे  टाटा लोडर ने अनियंत्रित होकर  बुलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो सड़क पर ही पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेरो में बैठे एसडीओ शेर सिंह समेत छह लोग मामूली घायल हो गये। टक्कर के बाद पलटी बुलेरो के कारण मार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों ने सामूहिक प्रयास से बुलरो को सड़क से हटवाया, तब कहीं जाकर मार्ग चालू हो पाया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें