आगरा के खंदौली से वापस घर आ रहे बाइक सवार युवक को हाथरस में सादाबाद स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस में सादाबाद स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट 24 अक्तूबर को देर शाम तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन बागला संयुक्त जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए ।
विज्ञापन
चंदपा के गांव निवासी 20 वर्षीय विकास राणा पुत्र धर्मवीर सिंह राणा सुबह किसी काम के सिलसिले में आगरा के खंदौली गया था। शाम को वह अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। तभी कस्बा सादाबाद के भारत पेट्रोल पंप के निकट हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली सादाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए । मृतक युवक के परिजनों का रोल रोकर बुरा हाल था।