फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिविर लगाकर बनाएं जाएंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 35 फीसदी पात्र लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। ऐसे में सभी पात्रों को लाभ देने के उद्देश्य से जिले भर में विशेष शिविर लगाकर लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए पंचायतों में सीएससी के ग्रामीण उद्यमी की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं। नजदीकी जनसेवा केंद्र, सीएससी सेंटर (कॉमन सर्विस सेंटर) पर भी कार्ड बनवा सकते हैं। इन शिविरों को सफल बनाने के लिए राशन डीलर, आशा, ग्राम प्रधान लोगों को सूचना देकर सहयोग करेंगे
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज का लाभ दिया जाता है। इस योजना में निर्धारित अस्पतालों में आयुष्मान भारत का कार्ड दिखाने पर मुफ्त में उपचार मिलता है।
विज्ञापन

ऐसे सभी लोग जिनका नाम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 सूची के अनुसार गरीब लोगों की सूची में है, वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं। ग्रामीण अपना आयुष्मान कार्ड अपनी ग्राम पंचायत में चल रहे कैंप या ग्राम पंचायत के सीएससी सेंटर में जाकर बनवा सकते हैं।
कॉमन सर्विस सेंटरों पर शिविर पहले 9 अगस्त तक लगाए जा रहे थे। अब इसे तीन दिन कर लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को ब्लॉक सिकंदराराऊ में वाजिदपुर, नाई नगला ताहर, डंडेसरी, भटीकरा, पचो, कचौरा, अगराना जरारा, अरनौट, अगसौली, सुजावलपुर, मूढा नौजरपुर, लिहा आलमपुर एवं हसायन ब्लॉक की अंडोली, हरी नगर, नगला आल, हैथा रघुनाथपुर, नगला सकत, सिहोरी, सखी अबु तालिमपुर, अमृतपुर असदपुर, नगरिया पट्टी देवरी, भिंतर, कानऊ, गंगापुर, विष्णुपुरी पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

- जिले का कोई भी नागरिक जिसका आयुष्मान भारत की लिस्ट में नाम है नजदीकी सीएससी पर निशुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। - प्रदीप सिंह जिला प्रबंधक ,सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें