फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अमर उजाला फाउंडेशन का सासनी में लगा शिविर, 1050 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Tue, 27 Feb 2024 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के यूनियन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में 1050 बच्चों के पाचन, लंबाई, वजन, आंख और दांत की जांच की गई। निशुल्क दवा दी गई। छात्राओं को सेनेटरी पैड दिए गए।
विज्ञापन
शिविर में बच्चों के स्वास्थय की जांच करते चिकित्सक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत 27 फरवरी को सासनी के यूनियन पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजीशियन, नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1050 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एमडी फिजीशियन डॉ. दलवीर सिंह रावत एवं स्कूल निदेशिका माधुरी राजावत एवं इंजीनियर आकाश सिंह ने किया। डॉ. दलवीर सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू कुंतैल, डॉ अलका सेंगर ने बच्चों की जांच की। जांच टीम में आकाश कौशिक, असलम अख्तर खान एवं फार्मासिस्ट अनिल जैसवाल भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1050 बच्चों के पाचन, लंबाई, वजन, आंख और दांत की जांच की गई। निशुल्क दवा दी गई। छात्राओं को सेनेटरी पैड दिए गए। माधुरी राजावत ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके अर्शी अजीज प्रिंसिपल, प्रमोद प्रताप सिंह वाइस प्रिंसिपल, चांदनी शर्मा, अविनाश सक्सेना, राहुल सक्सेना, सदाकत हुसैन एवं स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें