फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते ब्लाक अध्यक्ष महाराज सिंह। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें ग्राम पंचायत कजरौठी के प्रधान और अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह ने संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी के गठन के पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली।
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सर्वसम्मति से साबिर मलिक बीजलपुर, देवी सिंह पिपरामई, रामबाबू नगला कली, रवेंद्रपाल सिंह नसीरपुर को उपाध्यक्ष, शशी देवी बरामई, लक्ष्मी देवी मड़नई, मधू चौहान गुरसौटी को मंत्री, रंधीर सिंह नौपुरा को सचिव, निसार अली झगरार को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह एदलपुर को महामंत्री, नीरज कुमार धानौटी को प्रधान संगठन के मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि प्रधानों की प्रत्येक समस्या का समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। अगर प्रधानों को कहीं भी कोई किसी तरह की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए उच्च स्तर तक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें