फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रहा प्रधानों की लड़ाई : यादव

विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत करते प्रधान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक अलीगढ़ रोड स्थित शिल्पा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक यादव रहे। इस मौके पर नए पदाधिकारियों भी घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामसेवक यादव ने कहा कि प्रधान संगठन राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानों की लड़ाई लड़ रहा है। जब तक संविधान में प्रदत्त 29 अधिकार प्रधानों को नहीं मिल जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानों को सांसदों, विधायकों के समान सम्मानजनक वेतन पेंशन मिलनी चाहिए। इस मौके पर चौधरी धर्मवीर को अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, बबलू, देवेंद्र चौधरी, यतेंद्रपाल सिंह, कन्हैयालाल, भवानी शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें