फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पांचवीं बेटी पैदा होने पर युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, एक दिन बाद रखा जाना था नवजात का नाम

Sun, 21 Jul 2024 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चार बेटियों के बाद एक बेटी ने और जन्म ले लिया। नवजात बच्ची का नामकरण संस्कार होना था, उससे 10 घंटे पहले ही पिता ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवीं बेटी पैदा होने के बाद अवसाद में गए युवक ने बेटी के नामकरण संस्कार से 10 घंटे पहले ट्रेन से कटकर जान दे दी। 12 जुलाई को पैदा हुई उसकी बेटी का रविवार की सुबह 10 बजे नामकरण संस्कार होना था। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बहेटा निवासी 35 वर्षीय नेत्रपाल का पुत्र विनीत मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। विनीत की चार बेटियां पहले से थीं। पांचवीं बेटी का जन्म 12 जुलाई को हुआ था। मृतक के बड़े भाई पोप सिंह ने बताया कि इस बार विनीत को बेटा होने की उम्मीद थी, लेकिन बेटी पैदा होने से वह अवसाद में चल रहा था। 

20 जुलाइ रात दस बजे के करीब वह खाना खाकर टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह सात बजे पेट्रोलिंग टीम ने बंबे के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना आरपीएफ को दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें