हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है। 9वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि 9वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। कक्षा 9 और 11 के छात्र- छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा।
प्रधानाचार्य 26 अगस्त से 5 सितम्बर तक वेबसाइट पर अपलोड विवरण की जांच करेंगे। जांच के बाद 6 से 20 सितंबर तक विवरण अपडेट किया जाएगा। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। इसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।