फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया कैंप, 350 बच्चों के स्वास्थय की हुई जांच

Tue, 31 Oct 2023 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सासनी में अमर उजाला फाउंडेशन ने  एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 350 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हुई।
विज्ञापन
एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत 31 अक्तूबर को एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने 350 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। 

विज्ञापन


स्वास्थय शिविर का शुभारम्भ डॉ दलवीर सिंह रावत एवं स्कूल प्रधानाचार्य डॉ विकास सिंह ने मां सरस्वती केचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ दलवीर सिंह, डॉ. नीतू, डॉ. अलका, आकाश कौशिक एवं असलम ने 350 विद्यार्थियों के पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांत की जांच की और उन्हें सफाई के प्रति सजग रहने के लिए कहा। 

प्रधानाचार्य डॉ विकास सिंह ने कैंप में जांच करने वाले सभी चिकित्सकों का आभार जताया। शिविर में शिखा वर्मा, रिंकी शर्मा, कीर्ति गुप्ता, आरती शर्मा, राखी वर्मा, कामिनी वर्मा, वर्षा शर्मा, तेज कुमारी शर्मा, शान मलिक, अतुल कुमार, अविनाश कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें