यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। हाथरस में तीन केंद्रों पर कॉपी चेक हो रही हैं। एक दिन में 26821 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। 17 मार्च को 597 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
हाथरस जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। 17 मार्च को उत्तर 26821 पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 597 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 115637 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गईं हैं। पीबीएएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 95195 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 82270 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। 17 मार्च को सरस्वती इंटर कॉलेज में 8808 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 9585 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 8428 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल की कुल 18013 व इंटरमीडिएट की 8808 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। रविवार को 26821 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। - संतप्रकाश, डीआईओएस हाथरस।