संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विकास खंड सादाबाद के 11 प्राथमिक और 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बीएसए ने संविलियन किया है। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर निर्धारित विद्यालयों का संचालन संविलियन प्रक्रिया के तहत कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
एक ही परिसर में संचालित होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन संविलियन के आधार पर कराए जाने के निर्देश शासन ने दिए थे। इसे लेकर पिछले महीनों में काफी विद्यालयों का संविलियन हुआ और उनका संचालन भी हो रहा है, लेकिन दो विद्यालयों के बीच रास्ता होने और दोनों विद्यालय आमने-सामने होने के बाद भी सादाबाद के 11 प्राइमरी और 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सविलियन नहीं हुआ था, जिसे लेकर अब बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने इन विद्यालयों का संचालन सविलियन कर कराए जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद को दिए हैं।
इन गांवों के स्कूलों का हुआ संविलियन
रैपुरा, कूपाकलां, मिढ़ावली, भुर्रका, गढ़ी रत्ना, मंसया कला, सीसता, बरौस, ताजपुर, तामसी अैर नगला मोहन।