फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीय बिजली की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीर में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान आंगन में तार पर पड़े कपड़े उठाते समय बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरा नीर निवासी मुंशीलाल खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी, दो पुत्र अनिल और हरिनाम व एक पुत्री आरती (18) थी। मुंशीलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी आरती दरवाजे के बाहर लोहे के तार पर कपड़े उठाने गई थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से आरती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आरती को उठाने पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सदर तहसीलदार रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने मृतका के परिजनों को मदद का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया। तहसीलदार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने सहायता राशि लेने से मना कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि अन्य कार्रवाई राजस्व विभाग करेगा।
विज्ञापन

शाहाबाद में किसान झुलसा
शाहाबाद। क्षेत्र के गांव महमदापुर में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से खेत में झोपड़ी सो रहा किसान गंभीर रूप से झुलस गया। महमदापुर गाव निवासी 40 वर्षीय किसान मुन्नूलाल उर्फ वेदराम फसल की रखवाली को खेत में रखी झोपड़ी में सोया था। सुबह हुई बारिश के दौरान झोपड़ी पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर मुन्नूलाल गंभीर रूप से झुलस गया। झोपड़ी भी जल गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजस्व निरीक्षक मुकेश मित्तल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें